खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे चार दोस्तों की की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

Must read

गुरुग्राम। खाटूश्याम के दर्शन करने जा रहे चार दोस्तों की ईको कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव कालाका निवासी पवन कुमार, प्रवीण, विक्रम और पवन का भांजा कपिल रविवार रात को राजस्थान स्थित खाटूश्याम धाम के दर्शन करने ईको कार में सवार होकर निकले थे। उनकी यात्रा शुरू हुई थी कि रात 11 बजे बावल में दिल्ली-जयपुर हाइवे के आनंदपुर कट पर एक तेज रफ्तार ट्रक सामने आ गया और दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा। कार की अगली सीटों पर बैठे दो दोस्तों पवन कुमार और प्रवीण की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विक्रम और कपिल को पुलिस और लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विक्रम की हालत नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article