दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामाना ले उड़े चोर

Must read

फरीदाबाद। मलेरना रोड स्थित एक दुकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी करके ले गए। सेक्टर-62 हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रहने वाले रंजीत ने बताया कि उसकी मलेरना रोड पर इलेक्ट्रानिक्स का सामान बेचने की दुकान है।वह अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया। जब वह सुबह दुकान को खोलने के लिए आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था। उसने जांच की तो एक लेपटाप, लेमीनेशन करने की मशीन, होम थिएटर, मोबाइल फोन की एससरीज गायब थी। इसके बारे में उसने 112 नंबर डायल पर सूचना दे दी।सूचना के बाद थाना आदर्श नगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article