14 साल की उम्र में क्रिकेट का परचम, वैभव सूर्यवंशी को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Must read

नई दिल्ली। बिहार के उभरते क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। महज 14 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव ने राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान ग्रहण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इस मौके पर राष्ट्रपति ने वैभव की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह तो अभी उनकी शुरुआत है, उनसे आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।

समारोह में शामिल होने के लिए वैभव पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे, इसी वजह से वह विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल सके। हाल ही में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था और 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप और यूथ वनडे में भी वैभव सबसे ज्यादा छक्के लगाने जैसे कई कीर्तिमान बना चुके हैं। समस्तीपुर के ताजपुर से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे वैभव की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, परिवार के त्याग और लगातार अभ्यास का नतीजा माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article