तीसरी सीनियर, दूसरी जूनियर और सब जूनियर दिल्ली स्टेट पैरा पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 शनिवार से होगी शुरू

Must read

-केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री कॉर्पोरेट हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव करेंगे चैंपियनशिप  की शुरूआत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध और दिल्ली सरकार से मान्यता प्राप्त दिव्यांग पैरा स्पोटर्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (डीपीएसए) के तत्वाधान में कल शनिवार से दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तीसरी सीनियर, दूसरी जूनियर और सब जूनियर दिल्ली स्टेट पैरा पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 शुरू होगी। इस चैंपियनशिप की शुरूआत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री कॉर्पोरेट कार्य एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव कल सुबह 10.30 बजे करेंगे। डीपीएसए की अध्यक्ष पारुल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के जरिए शारीरिक दिव्यांगता वाले पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी खेल क्षमता और तकनीक दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में पुरूष और महिला वर्गों की अलग-अलग भार श्रेणियों में मुकाबले होंगे, जिसमें दिल्ली के विभिन्न इलाकों से खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। यह चैंपियनशिप पैरा खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का अहम मंच होगी जिसमें सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों के मुकाबले तय आयु और भार श्रेणियों के अनुसार कराए जाएंगे। पारूल सिंह ने कहा कि पैरा पावर लिफ्टिंग सिर्फ ताकत का खेल नहीं, यह अनुशासन, लगातार मेहनत और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। इस चैंपियनशिप के जरिए हम दिल्ली के पैरा खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच देना चाहते हैं, जहां वे खुलकर प्रतिस्पर्धा कर सकें और आगे की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article