जयपुर में मस्जिद के बाहर रेलिंग हटाने पर बवाल, भीड़ ने किया पथराव, कई पुलिसवाले घायल

Must read

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमू में अचानक हिंसा भड़क उठी। यहां मस्जिद के पास पड़े पत्थरों को उठाने को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल मच गया। जयपुर के पश्चिम डीसीपी हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि यहां एक कलंदरी मस्जिद है, जहां अतिक्रमण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन कुछ लोगों ने लोहे के कोण लगाकर इसे स्थायी रूप से फिर से स्थापित करने की कोशिश की। जब हम इन ढांचों को हटा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। हम इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल इलाके में शांति है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि भीड़ ने पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में छह पुलिस वालों के सिर फूटे।चौमू में इस समय भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति कंट्रोल में भी आ गई है। पुलिस ने इस मामले में 10 पत्थरबाजों को पकड़ लिया है। जयपुर से 40 किलोमीटर दूर चौमू में बस स्टैंड के पास एक मस्जिद के बाहर पड़े पत्थरों को हटाने को लेकर विवाद हो गया। ये घटना 25 से 26 दिसंबर की रात 3 बजे की है, जिसके कारण आधी रात में चोमू में तनाव फैल गया। जयपुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस घटना के वक्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। चौमू में 26 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे से 27 दिसंबर की सुबह 7:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। इस मामले को शांत करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article