गाजियाबाद। गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सुइट होटल में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हंगामा किया। होटल प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। दिल्ली के नांगलोई निवासी राजकुमार सिंह वीवीआईपी होटल में प्रबंधक हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वीवीआईपी सोसायटी निवासी गौरव त्यागी बुधवार को होटल में सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ आया और अभद्रता करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने होटल बंद कराने की धमकी दी। इस दौरान जब यह बताया गया कि होटल संचालन से संबंधित दस्तावेज और लाइसेंस उनके पास है जो की सराय एक्ट के तहत डीएम की तरफ से दिया जाता है। इतना कहने पर आरोपी ने धमकी दी कि यहां केवल उसका ही होटल चलेगा और यदि किसी अन्य ने होटल चलाया तो वह तोड़फोड़ मचा देगा। धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। इस संबंध में एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र मामले में कार्रवाई की जाएगी।
होटल में एक युवक ने अपने साथियों के साथ किया हंगामा, मामला दर्ज




