पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, प्राइवेट बस ने मैनेजर को कुचला, CCTV में कैद हुई घटना

Must read

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार देर रात एक पेट्रोल पंप पर हुए दर्दनाक हादसे में पंप मैनेजर की कुचलकर मौत हो गई। बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर एक प्राइवेट बस ने मोड़ लेते समय मैनेजर को टक्कर मार दी, जिससे बस के दोनों टायर उनके ऊपर से गुजर गए।

मृतक की पहचान रेवाड़ी जिले के काठुवास गांव निवासी विनेश (47) के रूप में हुई है। वह पिछले 4–5 साल से इस पेट्रोल पंप पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात करीब 11 बजे वह पंप के बाहर खड़े होकर ठंड से बचने के लिए चादर ओढ़ रहे थे, तभी अचानक आई एक प्राइवेट बस ने उन्हें चपेट में ले लिया।

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बस ड्राइवर ने विनेश को कुचलने के बाद भी वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस सिर्फ मोड़ लेने के लिए पंप पर आई थी और उसने ईंधन भी नहीं भरवाया था।

घटना के बाद पंप पर मौजूद कर्मचारी खून से लथपथ विनेश को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि विनेश का पेट बुरी तरह कुचला हुआ था और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें थीं।

सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रमेश पूनिया के अनुसार, CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। बस को जब्त कर लिया गया है, जबकि फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article