भारतीय जर्सी पहनकर खेलने पर पाकिस्तानी कबड्डी खिलाड़ी पर गिरी गाज, PKF लेगा कड़ा फैसला

Must read

नई दिल्ली। पाकिस्तान कबड्डी बोर्ड ने अपने स्टार खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर ली है। उबैदुल्लाह हाल ही में बहरीन के नेशनल डे पर आयोजित एक निजी कबड्डी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जर्सी पहनकर खेलते नजर आए थे। इतना ही नहीं, वे तिरंगा लहराते हुए भी दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के सचिव राणा सरवर ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और 27 दिसंबर को आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक में उबैदुल्लाह राजपूत समेत कुछ अन्य खिलाड़ियों पर कार्रवाई को लेकर फैसला किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक निजी टूर्नामेंट था, जिसमें आयोजकों ने भारत, पाकिस्तान, कनाडा और ईरान के नाम से निजी टीमें बनाई थीं।

सरवर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने भारतीय निजी टीम का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उबैदुल्लाह का भारतीय टीम की ओर से खेलना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि 16 पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना महासंघ या पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड की अनुमति के बहरीन गए थे, जिस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, उबैदुल्लाह राजपूत ने इस पूरे मामले पर माफी मांगते हुए सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहरीन में एक निजी टीम के लिए खेलने का न्योता मिला था और बाद में पता चला कि टीम को भारतीय नाम से उतारा गया है। राजपूत के अनुसार, उन्होंने आयोजकों से भारत और पाकिस्तान के नाम का इस्तेमाल न करने की बात भी कही थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article