कोहरे की मार, लखनऊ में भारत–साउथ अफ्रीका चौथा टी-20 रद्द

Must read

लखनऊ। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी-20 मुकाबला घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया। मैच शाम 7 बजे से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होना था, लेकिन खराब विजिबिलिटी की वजह से टॉस तक नहीं हो सका। अंपायर्स ने लगातार 6 बार मैदान की स्थिति का जायजा लिया, लेकिन रात 9:30 बजे तक हालात नहीं सुधरे, जिसके बाद मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया।

पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मुकाबला 101 रन से जीता था, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 51 रन से वापसी की। तीसरे टी-20 में धर्मशाला में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर फिर बढ़त बना ली। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला अब 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

इकाना स्टेडियम में फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ा। शाम 6 बजे से दर्शक स्टेडियम पहुंचने लगे थे और करीब साढ़े तीन घंटे तक मैच शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे रहे, लेकिन कोहरा कम नहीं हुआ। आखिरकार निराश होकर दर्शकों को बिना मैच देखे लौटना पड़ा।

इससे पहले भी क्रिकेट में कोहरे के चलते मुकाबले प्रभावित हो चुके हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में धर्मशाला में भारत–न्यूजीलैंड मैच कुछ समय के लिए रोका गया था। वहीं 1998 में फैसलाबाद टेस्ट में एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी थी, जिसके चलते जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ घर से बाहर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article