गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Must read

नोएडा। एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय पंकज बिहारी गिरोह का फेज दो थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया। सेक्टर 92 की सर्विस रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अन्य दो बदमाशों को घेराबंदी कर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों से थाना क्षेत्र से 27 नवंबर को चोरी हुई कैब समेत चार कार, 91 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड, तमंचा, दो कारतूस बरामद किए। आरोपित कार बेचने जाने के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े। आरोपितों पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। सभी कम पढ़े लिखे और टैक्सी ड्राइवर हैं। एसीपी उमेश कुमार के नेतृत्व में थाना और सीआरटी समेत तीन टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस और गोपनीय सूचना पर पुलिस को बदमाशों के सोमवार सुबह सेक्टर 92 से गुजरने का पता चला। सर्विस रोड पर चेकिंग करने के दौरान पुलिस का सामना कार सवार तीन बदमाशों से हुआ। पुलिस को देखकर भागने के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जबावी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथियों को घेराबंदी कर धर लिए। पूछताछ में पता चला है कि पंकज पांचवीं, विवेक आठवीं व प्रेमपाल नौवीं कक्षा पास है। तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। गिरोह का सरगना पंकज है। तीनों मिलकर एनसीआर में सुनसान जगह पर खड़े वाहनों की रेकी करते हैं। तीनों ने 27 नवंबर को थाना क्षेत्र से कैब को चोरी किया था।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article