रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार को सैकड़ों स्थानीय लोगों ने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की । पुलिस के अनुसार, घटना 21 नवंबर को गौहरगंज थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ नाबालिग अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी सलमान खान (उर्फ नज़र) ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।बच्ची पास के जंगल में मिली और उसे तुरंत औबेदुल्लागंज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की। उसे भोपाल एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक स्थानीय महिला ने एएनआई को बताया, “हम पीड़िता के लिए न्याय चाहते हैं। हम चाहते हैं कि आरोपियों को सजा मिले। हम नाबालिग के लिए न्याय की मांग करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।”इससे पहले, 23 नवंबर को गौहरगंज और ओबैदुल्लागंज में लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग 46 को जाम कर दिया। स्थानीय व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखीं ।पीड़िता का भोपाल एम्स में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।




