फरीदाबाद में ढाबे और खोखे में भीषण आग, ट्रक जलकर नष्ट; मालिक ने साजिश की आशंका जताई

Must read

फरीदाबाद। सेक्टर-5 में संत सूरदास मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित प्रेम ढाबा और उसके साथ लगे खोखे में देर रात आग लग गई। घटना करीब 11:30 बजे हुई, जब राहगीरों ने तेज लपटें और धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस और पास के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।

पेट्रोल पंप कर्मियों ने फायर सिलेंडरों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से भड़की कि वे उसे रोक नहीं सके। लपटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास खड़ा एक ट्रक भी इसमें घिर गया और उसका आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया।

ढाबा मालिक प्रेम कुमार ने बताया कि वे ढाबा बंद कर आधा घंटा पहले ही घर पहुंचे थे। फोन पर सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर लौटे, तब तक ढाबा और खोखा पूरी तरह जल चुके थे। आग की फैलती लपटें पास के कार सर्विस सेंटर की दीवार पार कर अंदर तक पहुंच गईं और वहां रखा सामान भी जल गया। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो सकती है।

सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और साजिश की संभावना की भी पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article