दिल्ली। गंभीर प्रदूषण के हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवंबर और दिसंबर में स्कूलों के स्पोर्ट्स फंक्शन रोकने चाहिए, क्योंकि यह बच्चों को गैस चैंबर जैसी स्थिति में डालने जैसा है। कोर्ट ने GRAP-3 के कारण काम बंद होने से बेरोजगार हुए कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को तुरंत भत्ता देने का आदेश दिया और राज्यों को प्रदूषण कम करने के उपायों की नियमित समीक्षा करने को कहा। अदालत हर महीने मामले की सुनवाई कर स्थायी समाधान तलाशेगी।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट रोकने को कहा




