इंदौर। मेट्रो रूट के निरीक्षण के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पता चला कि स्टेशन के पास पार्किंग ही नहीं बनाई गई है, जिस पर उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। मेट्रो टीम ने जगह की कमी का हवाला दिया, लेकिन मंत्री ने तुरंत जमीन चिन्हित कर पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में डिवाइडर और पोल लगाने के बाद समतलीकरण न होने जैसी कमियां भी सामने आईं। मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के बिना मेट्रो का फायदा पूरा नहीं मिल सकेगा और अब पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी।
इंदौर मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग भूलकर फंसे अधिकारी, विजयवर्गीय ने जताई कड़ी नाराजगी




