फरीदाबाद। शहर में ठग अब खुद को ATS या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को धमका रहे हैं। सेक्टर 46 के 81 वर्षीय रिटायर्ड बिजली बोर्ड अधिकारी को कॉल कर कहा गया कि उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में हो रहा है और उन पर अरेस्ट वारंट जारी है। डर के माहौल में बुजुर्ग ने अपनी एफडी तुड़वाकर 8 से 13 नवंबर के बीच कुल 30.50 लाख रुपए ठगों के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। बाद में धोखाधड़ी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर हैं।
ATS बनकर ठगों ने 81 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी से उड़ाए 30 लाख




