गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एसटीएफ भोंडसी ने संयुक्त कार्रवाई में दो साल से फरार चल रहे अंतरराज्यीय तस्कर सोमराज को पकड़ा, जिस पर दस हजार का इनाम था। आरोपी के खिलाफ 2023 में पलवल में दर्ज एनडीपीएस केस के दौरान 4015 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था और पहले ही तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि नशीला माल उन्हीं ने सोमराज से लिया था। ब्यूरो अब उसके नेटवर्क की जांच कर रहा है और लोगों से नशा तस्करी से जुड़ी सूचना देने की अपील की है।




