ग्वालियर। रविवार सुबह ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मालवा कॉलेज के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई, जिससे कार सवार पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब गाड़ी झांसी से लौटते समय मोड़ पर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रॉली के नीचे समा गई और शव कटर मशीन से निकालने पड़े। मृतकों में प्रिंस राजावत भी शामिल है, जो ग्वालियर के एक कारोबारी का इकलौता बेटा था। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और मौके से शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं।
ग्वालियर में फॉर्च्यूनर ट्रॉली से भिड़ी, पांच युवकों की मौके पर मौत




