भोपाल। राजधानी में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं के बीच मंगलवार रात डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पीए सुधीर दुबे का मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने जेपी अस्पताल के पास लूट लिया, जबकि दो दिन पहले चार इमली स्थित डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के सूनसान घर में 11 लाख से ज्यादा जेवर और सामान चोरी हो गया था। इससे पहले आईजी इंटेलिजेंस के साथ भी ऐसी ही वारदात हो चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
भोपाल में बढ़ी वारदातें, डिप्टी सीएम के पीए का मोबाइल लूटा




