पणजी। चेस वर्ल्ड कप में भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी, आर प्रज्ञानानंदा और पी हरिकृष्णा ने अपने-अपने दूसरे गेम ड्रॉ खेलकर टाई-ब्रेक में जगह बना ली, जबकि जूनियर वर्ल्ड चैंपियन वी प्रणव और वी कार्तिक बाहर हो गए। अर्जुन ने पीटर लेको, प्रज्ञानानंदा ने डेनियल डूबोव और हरिकृष्णा ने कठिन स्थिति से उभरकर मुकाबला बराबर किया, अब आगे बढ़ने के लिए उन्हें टाई-ब्रेक में जीत की जरूरत होगी। दूसरी ओर प्रणव को नोडिक याकूबोएव और कार्तिक को ले क्वांग लिम ने हराकर बाहर कर दिया। मैक्सिको के मार्टिनेज प्री-क्वार्टर में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने, जबकि लेवोन आरोनियन भी अगले दौर में पहुंच गए।
भारतीय सितारों का संघर्ष जारी, तीन खिलाड़ी टाई-ब्रेक में पहुंचे




