नई दिल्ली। भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें स्थिति की जानकारी दी। पीएम ने कहा कि इस साजिश के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, दो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।




