गाजियाबाद। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 11 लोगों की मौत के बाद गाजियाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर और एडिशनल कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने यूपी गेट, कौशांबी, खोड़ा और इंदिरापुरम समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे शहर में रेलवे स्टेशन, मॉल, बस अड्डे और बॉर्डर इलाकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 2000 पुलिस जवान, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं, जबकि सभी थाना प्रभारी और एसीपी फील्ड में गश्त कर रहे हैं।




