भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ statewide अभियान छेड़ते हुए दो दिन में करीब 75 लाख रुपए का गांजा और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। सीधी, रीवा, खरगोन, शिवपुरी, मंदसौर और छतरपुर में हुई कार्रवाई में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। रीवा में इनोवा कार से 106 किलो गांजा, खरगोन में खेतों से 190 पौधे, जबकि शिवपुरी में 25 किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं, मंदसौर में ट्रैक्टर के टायरों में छिपाकर ले जा रहे 150 किलो डोडाचूरा पकड़ा गया। पुलिस ने तस्करी में उपयोगी वाहन भी जब्त किए हैं।
MP पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, दो दिन में 75 लाख का गांजा जब्त




