गोवा। वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश फीडे चेस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। 19 साल के गुकेश को जर्मनी के ग्रैंडमास्टर फ्रेडरिक स्वान ने 0.5-1.5 से हराया। घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए यह उनका पहला टूर्नामेंट था। वहीं, भारतीय ग्रैंडमास्टर पी. हरिकृष्णा और वी. प्रणव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई। हरिकृष्णा ने बेल्जियम के डेनियल डारधा को और प्रणव ने लिथुआनिया के टिटास स्ट्रेमाविशियस को 1.5-0.5 से मात दी। अर्जुन एरिगैसी और आर. प्रज्ञानानंदा भी अगले दौर में पहुंचे हैं।
डी. गुकेश वर्ल्ड कप से बाहर, हरिकृष्णा-प्रणव ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह




