बालाघाट। कटंगी क्षेत्र में हुए दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुवार रात हुई इस वारदात में मृतक रमेश हाके और उनकी पत्नी पुष्पकला की हत्या उनके ही भतीजे दुलीचंद हाके और पोते सचिन हाके ने की थी। दोनों पर करीब चार लाख रुपए का कर्ज था, जिसे चुकाने के लालच में उन्होंने ज्वेलरी और नकदी लूटने की योजना बनाई। वारदात के बाद दोनों अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए ताकि शक न हो। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख 85 हजार रुपए और गहने बरामद किए।
कर्ज चुकाने के लालच में भतीजे और पोते ने की दंपती की हत्या, बालाघाट में खुलासा




