गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की एनडीआरएफ रोड पर स्थित एके ग्लास एंड एल्युमिनियम वर्कशॉप में मंगलवार रात शीशे गिरने से दुकान मालिक कादिर चौधरी और 13 वर्षीय किशोर कैफ दब गए। हादसे के वक्त दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी, तभी भारी शीशे अचानक गिर पड़े। स्थानीय लोगों और एनडीआरएफ टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को निकालकर अस्पताल भेजा। हादसे में एक अन्य किशोर को हल्की चोटें आईं, जबकि दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।




