नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट आज ऑनलाइन गेमिंग कानून को चुनौती देने और ई-स्पोर्ट्स की आड़ में चल रहे ऑनलाइन जुआ व सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स पर बैन की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। इससे पहले कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा था और देशभर में दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी थी। प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट, 2025 के तहत रियल मनी गेम्स पर रोक लगाई गई है, जिसे तीन हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। कानून का उद्देश्य सट्टेबाजी पर लगाम लगाना है, लेकिन इंडस्ट्री का दावा है कि इससे स्किल-बेस्ड गेम्स भी प्रभावित हो रहे हैं और लाखों नौकरियां खतरे में हैं।
सुप्रीम कोर्ट आज ऑनलाइन गेमिंग कानून और जुआ प्लेटफॉर्म पर बैन की याचिकाओं पर करेगा सुनवाई




