मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब जीत लिया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर समेत कई हस्तियों ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि टीम ने अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास दिखाया, जबकि राष्ट्रपति मुर्मू ने इसे महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत बताया। सचिन ने इसे भारतीय लड़कियों के लिए प्रेरणा का क्षण कहा। वहीं, BCCI ने टीम को 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।
भारतीय महिला टीम बनी पहली बार वर्ल्ड चैंपियन, PM मोदी बोले—‘लड़कियों ने रचा इतिहास’




