एमपी नगर में इंटरनेट केबल में लगी आग से मचा हड़कंप

Must read

भोपाल। एमपी नगर में विशाल मेगा मार्ट के पास एक बिजली के खंभे पर लगी इंटरनेट केबल अचानक आग की लपटों में घिर गई। आग तेजी से फैलने पर तार टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे अफरातफरी मच गई। रविवार होने के कारण मौके पर लोग मौजूद थे, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल दल पहुंचा और आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के साथ बिजली कंपनी की टीम ने भी पहुंचकर तारों की मरम्मत और क्षेत्र की सफाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बिजली के नहीं बल्कि इंटरनेट के तारों में लगी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article