दिल्ली। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए राजधानी और NCR में आज से BS-III और BS-IV डीजल वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अब केवल BS-VI, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। दिल्ली पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग की टीमें बॉर्डर पर निगरानी कर रही हैं, जबकि हरियाणा की ओर से आने वाले पुराने वाहनों को वापस भेजा जाएगा। दूध, सब्जी और दवाइयों जैसी आवश्यक वस्तुएं ढोने वाले वाहनों को 31 अक्टूबर 2026 तक अस्थायी छूट दी गई है। यह कदम प्रदूषण नियंत्रण और NCR में स्वच्छ वायु सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
दिल्ली-NCR में BS-III और BS-IV डीजल वाहनों पर रोक, सिर्फ BS-VI और ग्रीन व्हीकल्स को एंट्री




