ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी 2 की 16th एवेन्यू सोसाइटी के पास रविवार को एक कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। चालक ने गाड़ी बैक करते समय एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़ित के पति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश जारी है।
लापरवाही से कार बैक करने पर महिला हुई गंभीर रूप से घायल




