गाजियाबाद। वार्ड 9 की भाजपा पार्षद शीतल देओल पर देर शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वे दादरी से अपने घर लौट रही थीं और खुद कार चला रही थीं। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में हुई फायरिंग में गाड़ी का शीशा टूट गया, लेकिन शीतल बाल-बाल बचीं। घटना से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ नेताओं पर अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।




