उज्जैन। मौसम बिगड़ते ही किसानों ने बड़ी मात्रा में प्याज मंडी में उतार दी, जिससे बुधवार को करीब 35 हजार कट्टे प्याज की आवक हुई और दाम 2 रुपए किलो तक गिर गए। ट्रकों की कमी से उठाव रुकने पर मंडी प्रशासन ने गुरुवार को प्याज की नीलामी बंद रखने का फैसला किया। इस बीच सिरसौद गांव में बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसान कैलाश मीणा ने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। बढ़ते कर्ज और नुकसान से परेशान किसानों में आक्रोश है।
उज्जैन मंडी में प्याज की बंपर आवक से दाम गिरे, किसान की फसल बर्बादी से खुदकुशी




