नरसिंहपुर। जिले में लापता युवक सृजन साहू की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने उसकी साली निधि साहू, साहिल पटेल और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि निधि ने सोशल मीडिया पर हत्या से जुड़ी रील्स देखकर 50 हजार रुपए में जीजा की सुपारी दी थी। आरोपियों ने चाकू से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी और लोकेशन के आधार पर तीनों को पकड़ा। निधि ने बताया कि सृजन उसे पुराने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह साजिश रची।
साली ने रील देखकर रची जीजा की हत्या, 50 हजार में दी सुपारी




