भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की तबीयत में सुधार हो रहा है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। बीसीसीआई ने उनकी निगरानी के लिए टीम डॉक्टर को सिडनी में ही रखा है। तीसरे वनडे में शानदार कैच लेते समय पसली में लगी चोट के कारण उन्हें अंदरूनी ब्लीडिंग हुई थी, जिससे स्प्लीन पर असर पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अय्यर को पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा और वे कम से कम एक हफ्ते तक अस्पताल में रहेंगे। उनके माता-पिता जल्द ही सिडनी पहुंचेंगे ताकि वे उनके साथ रह सकें।
श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी




