गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर 15 लोगों ने किसान रामस्वरूप नागर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाने आईं उसकी पत्नी, बेटी और भतीजी को भी पीटा गया। गंभीर हालत में रामस्वरूप की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि दबंगों ने कपड़े फाड़े और थार गाड़ी से कुचल दिया। विवाद राजस्थान के बारां जिले में स्थित छह बीघा जमीन को लेकर चल रहा था। पुलिस ने 10 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जमीन विवाद में किसान की हत्या, परिवार पर भी हमला




