नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब दिसंबर में संचालन के लिए तैयार है। सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को एयरपोर्ट पर टर्मिनल का ट्रायल किया गया, जहां कर्मचारियों ने यात्री बनकर सुरक्षा, चेक-इन और बैगेज हैंडलिंग जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया। ओआरएटी प्रक्रिया के तहत सभी सिस्टम और सुविधाओं की जांच पूरी की जा रही है, ताकि यात्रियों को उद्घाटन के बाद विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।




