गाजियाबाद। दिवाली के बाद एनसीआर में जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन प्रदूषण का स्तर अब भी खतरनाक है। लोनी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 313 दर्ज हुआ, जो रेड जोन में है। डारुहेड़ा, बहादुरगढ़ और दिल्ली में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। गाजियाबाद में इंदिरापुरम और वसुंधरा जैसे इलाकों में भी हवा खराब श्रेणी में है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी है। फिलहाल जिले में ग्रेप-वन लागू है, जिसके तहत फैक्ट्रियों पर कार्रवाई और सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।




