दिल्ली में युवती के साथ दिल दहला देने वाला कांड

Must read

दबंगो ने पटाखे फोड़कर युवती की आंख फोड़ी, युवती का एम्स अस्पताल में भी पुरसाहाल नहीं

दक्षिणी दिल्ली के लाडो सराय इलाके में किराए पर माता पिता के साथ रहने वाली एक लड़की के साथ दिवाली की रात दर्दनाक हादसा सामने आया। लड़की के परिजनों का आरोप है कि इलाके के दंबग लड़कों ने पहले उसके शरीर पर पटाखे फेंके और बाद में चाकू मारकर घायल कर दिया। इस हादसे में लड़की का एक आंख बुरी तरह से नष्ट हो गई है। एम्स में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच सभी बिंदुओं से शुरू कर दी है। परिजनों ने मंगलवार को बताया कि लड़की रूबी (नाम बदला हुआ) दिवाली की रात पूजा के बाद अपने भाई बहनों के साथ छत पर गई। वहीं कुछ युवकों ने पहले पटाखे उसके शरीर पर फेंकना शुरू किया। विरोध पर उसके साथ पिटाई शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी आंखों में गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ लड़की को परिजनों ने पहले पास के अस्पताल में उसे भर्ती कराया लेकिन डाक्टरों ने गंभीर होते देख उसे एम्स में भेज दिया। उसकी उम्र का सटीक प्रमाण सामने नहीं आया है। परिजन उसे 18 साल की बता रहे हैं जबकि कुछ लोग उसे नाबालिग 17 साल की बता रहे हैं। लड़की की मां रेणु और रिश्तेदार किरण का यह भी आरोप है कि पीसीआर को फोन करने के बाद भी पुलिस आई जरूर, लेकिन कोई ठोक कार्रवाई नहीं की। इस मामले में परिवार के लोग डरे भी हुई है। मूल रुप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली और घरेलू काम करने वाली लड़की की मां रेणु का कहना है कि इससे पहले भी पड़ोस में रहने वाले कुछ लड़के उसके साथ बदतमीजी करते थे। लेकिन डर से वे पुलिस में शिकायत नहीं कराती थी। सोमवार रात हुई घटना के बाद लड़की का बांया आंख पूरी तरह से खराब हो गया है। डाक्टरों की निगरानी में उसका एम्स में इलाज चल रहा है।इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। शुरूआती जांच में मामला पटाखे छोड़ने के दौरान हादसे के रुप में सामने आया है। पीड़ित के परिजनों से पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article