नर्मदापुरम। दीपावली से पहले जिले में पुलिस ने जुआरियों पर शिकंजा कसते हुए दो दिन में 10 प्रकरणों में 39 लोगों को गिरफ्तार किया और उनसे 26,060 रुपए नगद जब्त किए। बनखेड़ी पुलिस ने छह, जबकि पिपरिया, इटारसी और सिवनी मालवा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से ताश की गड्डियां और नगद राशि बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
दीपावली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 जुआरी गिरफ्तार




