ग्वालियर। यहां एक महिला ने अपने देवर को सहेली से दोस्ती कराने का झांसा देकर हनी ट्रैप में फंसा लिया और उसका न्यूड वीडियो बनाकर 10 लाख रुपए की मांग की। रकम न देने पर पीड़ित को बंधक बनाकर पीटा गया और लूटपाट की गई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही 36 घंटे के भीतर महिला, उसकी सहेली और चार अन्य साथियों सहित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है।
भाभी ने देवर को फंसाया हनी ट्रैप में, 36 घंटे में गिरफ़्तार हुआ पूरा गिरोह




