भोपाल। मध्य प्रदेश में जमीन, मकान की रजिस्ट्री से लेकर किरायानामा और शपथ-पत्र तक अब सिर्फ डिजिटल स्टाम्प पेपर पर होंगे। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने सरकार को कागजी स्टाम्प पेपर की छपाई पूरी तरह बंद करने का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी के बाद स्टाम्प पेपर सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक स्टाम्पिंग सिस्टम से ही खरीदे जा सकेंगे। इससे सालाना 30 से 35 करोड़ रुपए की बचत होगी और स्टाम्प की ट्रैकिंग भी आसान होगी।
एमपी में बंद होंगे कागजी स्टाम्प पेपर, अब मिलेंगे सिर्फ डिजिटल स्टाम्प




