फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित नैन चौक के पास पुलिस ने टाइल्स के गोदाम से 224 पेटी शराब और बियर बरामद की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, दीवाली से पहले चल रहे अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि शराब के ठेके के सामने पेटियां छिपाई गई हैं। छापेमारी में टीचर, ब्लैक डॉग, ऑफिसर ब्लू जैसी ब्रांडेड शराब मिली। पुलिस ने सभी पेटियां जब्त कर ली हैं और गोदाम मालिक की जांच शुरू कर दी है।
टाइल्स गोदाम से मिली 224 पेटी शराब, पुलिस ने जब्त की




