दिल्ली एनसीआर। यूपी के अलग-अलग जिलों में इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है. कई जगहों पर छापेमारी चल रही है तो कई जगहों पर छापेमारी पूरी हो चुकी है. बरेली, संभल, गाजियाबाद और बुलंदशहर में छापेमारी हुई है. बरेली में सोमवार तड़के नरियावल स्थित रहबर फूड मीट फैक्ट्री पर आयकर विभाग करी 10 सदस्यीय टीम ने छापा मारा था. सुबह करीब 6 बजे तीन गाड़ियां फैक्ट्री के अंदर पहुंचीं और फिर गेट बंद करा दिए. इसके बाद सभी का मोबाइल फोन जब्त कर लिए और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी थी.संभल में मीट फैक्ट्री पर छापेमारीवहीं संभल जिले में भी इनकम टैक्स की टीम ने मीट कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. सोमवार सुबह चार आयकर विभाग की टीम पहुंच गई. 70 से ज्यादा कारों में सवार होकर 100 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी इस रेड के लिए पहुंचे. देर रात तक टीमें अंदर दस्तावेजों की छानबीन करने में जुटी हुई थीं. जिले में इसे अब तक की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है.बुलंदशहर में भी चली छापेमारीवहीं बुलंदशहर जिले के खुर्जा में मीट फैक्ट्री पर भी इनकम टैक्स ने छापेमारी की. मीट कारोबारी हापुड़ निवासी हाजी यासीन की फैक्ट्री पर सोमवार को छापेमारी की गई थी. यहां पर भी दर्जनों गाड़ियों से इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे थे.लगभग 7 घंटों तक रेड चली थी. छापेमारी के दौरान टीम के हाथ फैक्ट्री के अंदर से कई अहम दस्तावेज लगे हैं. वहीं इस छापेमारी से जिले में हड़कंप मच गया. सोमवार शाम लगभग 8:30 तक रेड चली है. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा रोड स्थित अग्रियोटेक फूड्स लिमिटेड में छापेमारी हुई थी.
UP में अब तक की बड़ी रेड!100 गाड़ी, 200 लोग,कंप्यूटर, लैपटॉप, कागजात… मीट कारोबारियों के पास से क्या-क्या मिला?




