आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और गेंदबाज कुलदीप यादव को फायदा हुआ है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा। जायसवाल दो स्थान चढ़कर दुनिया के पांचवें नंबर के टेस्ट बल्लेबाज बने हैं और कुलदीप सात स्थान की छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंचे। वहीं, वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर-1 पर बरकरार हैं, जबकि रोहित तीसरे और विराट पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। गेंदबाजों में राशिद खान वनडे के नए नंबर-1 बॉलर बने हैं।
जायसवाल और कुलदीप की रैंकिंग में बढ़त, रोहित-विराट नीचे खिसके




