छठ पूजा की तैयारियाें में जुटे पूर्वाचल संगठन

Must read

गुरुग्राम। प्रकृति के प्रत्यक्ष देव सूर्य की आराधना का पर्व छठ का चार दिवसीय कार्यक्रम 25 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। गुरुग्राम में रहने वाले पूर्वांचली परिवारों और संगठनों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कई जगहों पर छठ घाट बनाकर अर्घ्य देने की तैयारी है।सुशांत लोक में कन्हई के पास छठ घाट बनाए जाएंगे। सुशांत लोक-1 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व पिछले कई साल से यहां छठ पर्व मनाया जाता रहा है। यहां पांच या छह तालाब की संरचना बनाई जाएगी। पाटलीपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की ओर से शीतला माता मंदिर की पार्किंग में छठ घाट बनाकर पूजा की जाएगी। सूरत नगर में भी घाट बनेगा। संगठन के अध्यक्ष बीएन लाल ने बताया कि 25 से 28 अक्तूबर तक छठ के कार्यक्रम होंगे।अर्घ्य के बाद संगीतमय संध्या होगीसेक्टर-69 में ट्यूलिप समूह की सोसाइटियों में रहने वाले पूर्वांचली परिवारों ने मिलकर ट्यूलिप बिहार सांस्कृतिक समिति का गठन किया है। ट्यूलिप वॉयलेट की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पूजा आनंद इस समिति का नेतृत्व कर रही हैं। ट्यूलिप व्हाइट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ट्यूलिप वॉयलेट के स्वीमिंग पूल को छठ घाट के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां आसपास की सोसाइटियों ट्यूलिप वॉयलेट, ट्यूलिप पर्पल, ट्यलिप आरेंज, ट्यूलिप आइवरी, ट्यूलिप लेमन, जीपीएल आदि सोसाइटियों के छठ व्रती अर्घ्य देंगे। यहां शाम के अर्घ्य के बाद संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। उधर, सेक्टर-79 स्थित मैपस्को माउंटविले और सेक्टर-81 स्थित विपुल लावण्या सोसाइटी के स्वीमिंग पूल में छठ का कार्यक्रम संपन्न किए जाने की तैयारियां हैं। विपुल लावण्या सोसाइटी की डॉ. सत्या सहाय ने बताया कि सोसाइटी की कुछ महिलाएं छठ करती हैं और आसपास की सोसाइटियों के लोग भी शामिल होेंगे।सनसिटी के पास पुराने घाट पर होगी पूजासेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू के पास छठ के लिए एक तालाब का निर्माण पूर्वांचल के लोगों ने कराया था। वर्ष 2020 से आसपास की करीब 12 सोसाइटियों के व्रती यहां छठ पर्व का आयोजन कर रहे थे। पिछले दिनों उस छठ घाट को स्वीमिंग पूल बताते हुए उसकी शिकायत जीएमडीए से की गई थी। अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते ने उसे तोड़ दिया था। सनसिटी एवेन्यू के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और छठ पूजा समिति के संयोजक धनंजय झा ने बताया कि हम उसे फिर से ठीक कर रहे हैं। छठ पूजा उसी घाट पर होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री तक से हमने इसकी सहमति ली है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article