नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव टीम के लिए अहम रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों दिग्गज वहां अपनी शानदार फॉर्म दोहराएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू होगी, जिसमें गिल पहली बार कप्तान के तौर पर उतरेंगे। मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित और विराट करीब सात महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।
गिल बोले—ऑस्ट्रेलिया में चमकेगा रोहित-विराट का अनुभव




