भोपाल। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में तीन दिवसीय मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट का समापन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश के 700 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 4 हजार से अधिक बिजनेस मीटिंग हुईं। इस दौरान 3665 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले और कई बड़े एमओयू साइन हुए, जिनमें एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स का 50 करोड़ के फिल्म प्रोजेक्ट शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि अब ट्रैवल मार्ट हर साल 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, ताकि प्रदेश के पर्यटन को वैश्विक पहचान मिल सके।
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में 3665 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, हर साल होगा आयोजन




