दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी 518/5 पर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को 140/4 पर रोक दिया। टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 87 और ध्रुव जुरेल ने 44 रन जोड़े। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने तीन और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया। भारत अभी 378 रन की मजबूत बढ़त पर है।
शुभमन गिल का शतक, वेस्टइंडीज मुश्किल में; भारत 378 रन से आगे




