भारत 318/2 पर मजबूत स्थिति में, यशस्वी जायसवाल की नाबाद 173 रन की पारी

Must read

दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने 2 विकेट पर 318 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक जड़ा। उनके साथ साई सुदर्शन ने भी शानदार 75 रन जोड़े। कप्तान शुभमन गिल ने छह मैचों के बाद टॉस जीतकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि केएल राहुल 38 रन बनाकर स्टंपिंग आउट हुए। मैच की शुरुआत अनिल कुंबले ने बेल बजाकर की, वहीं वेस्टइंडीज टीम ने पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर खेला।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article