पत्नी ने सोते पति पर उबला तेल डाला, मिर्च पाउडर छिड़का; पति गंभीर

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के अंबेडकर नगर में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने सोते हुए पति पर खौलता तेल डाल दिया और उसके जख्मों पर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दिया। 28 वर्षीय दिनेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया और उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिनेश ने अपनी शिकायत में बताया कि रात करीब 3:15 बजे पत्नी साधना ने उस पर हमला किया। मकान मालिक की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। दंपती की शादी को आठ साल हो चुके हैं और उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article